फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में आज बारिश के आसार, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

Sat, 13 Sep 2025 10:09 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: 13 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं, बस्तर संभाग और उससे सटे रायपुर व दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून जाते-जाते एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हुई। अगले तीन दिनों तक राज्य में कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसके बाद धीरे-धीरे वर्षा की तीव्रता कम होने लगेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 13 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं, बस्तर संभाग और उससे सटे रायपुर व दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका जताई गई है। यह स्थिति अगले दो दिन तक बनी रह सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण वर्तमान में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्रप्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में बारिश तेज हो सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा, मानसून द्रोणिका अमृतसर से होते हुए निम्न दबाव क्षेत्र तक सक्रिय है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से दक्षिण महाराष्ट्र तक एक और द्रोणिका फैली हुई है। झारखंड के ऊपर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो प्रदेश में नमी ला रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें