फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: आज जमकर बरसेंगे बदरा, प्रदेश के कई हिस्सों में पड़ेंगी बौछारें, रायपुर में जलभराव की स्थिति

Sun, 30 Jul 2023 03:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। आज भी प्रदेश भर में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। आज भी प्रदेश भर में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं रहेगा। कुछ क्षेत्रों में भारी से भी अति भारी बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 29 जुलाई तक प्रदेश में कुल 487 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 11 प्रतिशत कम है। राजधानी रायपुर में 634.7 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 29 प्रतिशत ज्यादा है। बीते दिनों शनिवार की सुबह से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर के कई हिस्सों में बादल छाए हुए और गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हुई। इससे राजधानी के कई जगहों जल मग्न हो गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह की मौसम कुछ दिनों तक रहने की संभावना है। इसके साथ ही कई हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की और तेज बारिश होने की आसार है। 

देखें जिलेवार बारिश मिली में
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर झमाझम बारिश हुई, तो कई जगहों में गरज चमक के साथ हल्की मध्यम से बारिश हुई है। कुछ जगहों में घंटो भर भारी बारिश हुई। इस तरह की मौसम बने रहने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना भी बनी हुई है। पेंड्रा रोड में- 1, रायपुर, पेंड्रा में 7, खमरिया, लोरमी, आरंग, कवर्धा में 6, बिरला, लैलूंगा, मरवाही, अभनपुर, रायगढ़, बिलासपुर, माना-रायपुर-यूपी, तिल्दा में 5, जनकपुर, तमनार में 4, धमधा, सहसपुर, लोहारा, साजा, बेमेतरा, बलौदा, सिमगा में 3 मिलीमीटर दर्ज की गई है और कुछ जगहों में इससे कम बारिश हुई है। 
विज्ञापन

 
यहां बन रही है सिस्टम
उत्तर ओडिशा और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों पर काम कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ चक्रवर्ती परिषद परिसंचरण और समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका श्री गंगा नगर, रोहतक, लखनऊ, गया, रांची, उतरी ओडिशा और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों पर निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है। वहां से दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। इससे प्रदेश में अधिकांश स्थानों में हल्की माध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें