फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम का मिजाज, तापमान बढ़ने की संभावना, कम होगी ठंड

Sat, 18 Nov 2023 11:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बढ़ते ठंड में ब्रेक लग सकता है। यहां के अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ने की संभावना है। इससे ठिठुरने वाली ठंड कम होगी। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बढ़ते ठंड में ब्रेक लग सकता है। यहां के अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ने की संभावना है। इससे ठिठुरने वाली ठंड कम होगी। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेशभर में सुबह-सुबह और रात के समय ठंड लग रही है। इसके साथ ही ग्रामीण और आउटर क्षेत्रों में ज्यादा ठंड है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों यानी कि 72 घंटे में अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। इसके साथ प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। इससे प्रदेश में पढ़ने वाली ठंड कम होगी। हालांकि वातावरण में नमी बढ़ेगी, लेकिन ठंड कम होगी। इसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा।

छत्तीसगढ़ में 72 घंटे में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। बीते दिनों शुक्रवार को रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। इससे अंबिकापुर क्षेत्र सबसे अधिक ठंड रहा। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यहां मौसम साफ रहेगा। रायपुर की अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार,  आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड कम होगी। तीन दिनों के बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें