फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather: रायपुर में रातभर हुई झमाझम बारिश; आज भी छाये रहेंगे बादल, इन जगहों पर पड़ेंगे बौछार

Fri, 02 Aug 2024 11:32 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रातभर झमाझम बारिश हुई। रात 9 बजे से सुबह तक 8 बजे तक सावन की झड़ी लगी रही।
विज्ञापन
रायपुर में सुबह में सावन की झड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रातभर झमाझम बारिश हुई। रात 9 बजे से सुबह तक 8 बजे तक सावन की झड़ी लगी रही। सुबह 8 बजे के बाद से रायपुर में बादल छाये हुए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर छींटे और बौछार पड़ने के साथ ही भारी से भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


बात रायपुर में अब तक की बारिश की करें तो 530 मिमी बारिश हो चुकी है। आमतौर पर अगस्त में भी अच्छी बारिश होती रही है। यदि 300 मिलीमीटर के आसपास बारिश हो गई, तो मानसून का सीजन 75 प्रतिशत पूरा हो जाएगा। इस समय पूरे राज्य मानसून एक्टिव हैं। अगस्त में मानसून आउटलुक के मुताबिक, नॉर्मल बारिश की पूरी संभावना है। रायपुर में मानसून सीजन में 1059 मिली मीटर पानी बरसता है। अभी तक 54 फीसदी पानी गिर चुका है। आमतौर पर रायपुर में अगस्त में बेहतर बारिश होती है। अगस्त में औसत 16 बारिश के दिन, जिसे रेनी डे भी कहते हैं, इस दौरान दिन का तापमान भी समान के आसपास रहता है। इस साल मानसून आउटलुक के अनुसार, रायपुर में दिन का तापमान समान या उससे थोड़ा काम रह सकता है। इस दौरान ज्यादातर दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन


रायपुर में साल 2021 में अगस्त के महीने में सबसे कम 107 मिमी बारिश हुई थी। यह पिछले एक दशक में सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड रहा है। वहीं साल 2015 में सबसे ज्यादा 315 मिलीमीटर बारिश हुई थी। अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून अच्छा रहेगा। इस दौरान बारिश गतिविधियां बनी रहेगी। कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 

छत्तीसगढ़ में अब तक 603.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 603.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 02 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1435.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 258.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
विज्ञापन


अन्य जिलों में बारिश की स्थिति
एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 393.0 मिमी, बलरामपुर में 623.5 मिमी, जशपुर में 421.8 मिमी, कोरिया में 443.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 414.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 521.6 मिमी, बलौदाबाजार में 663.5 मिमी, गरियाबंद में 620.9 मिमी, महासमुंद में 465.8 मिमी, धमतरी में 641.1 मिमी, बिलासपुर में 568.2 मिमी, मुंगेली में 626.6 मिमी, रायगढ़ में 488.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 271.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 542.1 मिमी, सक्ती 444.2 कोरबा में 736.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 529.0 मिमी, दुर्ग में 380.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 483.9 मिमी, राजनांदगांव में 682.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 811.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 462.2 मिमी, बालोद में 758.7 मिमी, बेमेतरा में 372.0 मिमी, बस्तर में 711.6 मिमी, कोण्डागांव में 697.4 मिमी, कांकेर में 889.4 मिमी, नारायणपुर में 777.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 830.4 मिमी और सुकमा जिले में 958.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें