फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जुलाई से फिर बनेगा सिस्टम: छत्तीसगढ़ में जमकर हुई बारिश, आज भी गरज चमक से साथ पड़ेंगी बौछारें

Sun, 23 Jul 2023 12:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन शनिवार को सुबह हल्की मध्यम बारिश हुई। इसके बाद तेज धूप निकला। इससे उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन शनिवार को सुबह हल्की मध्यम बारिश हुई। इसके बाद तेज धूप निकला। इससे उमस से लोग परेशान रहे। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में देर शाम से लेकर आज सुबह तक गरज चमक के साथ हल्की बारिश होती रही। आज भी प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कम ज्यादा बारिश हो रही है। कुछ दिनों तक यही स्थिति रहेगी। इसके बाद 25 जुलाई के आगे पीछे के दिनों में  बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनने की संभावना है। इससे राजधानी रायपुर समेत पूरे  प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। 
  
मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी द्रोणिका जैसलमेर, दिघा, रतलाम, बेतूल, चंद्रपुर, कोंडागांव, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक 2.1 किमी ऊंचाई तक फैली है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती दक्षिण परिसंचरण विदर्भ और लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 4.5 किमी ऊंचाई पर स्थित है। एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। 24 जुलाई के आसपास दक्षिण उड़ीसा, उत्तरी आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्रता भाव बनने की संभावना है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में बारिश के आंकड़े सेंटीमीटर में 
गुंडरदेही - 9 सेंटीमीटर, दुर्गकोंदल - 8 सेंटीमीटर, तखतपुर, पाटन में 7 सेंटीमीटर, भोपालपटनम, भानुप्रतापपुर में 6 सेंटीमीटर, चारामा, लाभांडीह, कांकेर, नारायणपुर, डोंगरगांव में 5 सेंटीमीटर, बालोद, पखांजूर, राजनांदगांव, धमधा, कुरूद, छुईखदान में सेंटीमीटर, लोरमी, माकड़ी, खैरागढ़, जगदलपुर, छुरा, मगरलोड, महासमुंद, अभनपुर, धमतरी, बीजापुर, अंतागढ़, बकावंड, मस्तूरी, डोंगरगढ़, आरंग में 3 सेंटीमीटर, पामगढ़, कोटा, गरियाबंद, बलौदा,पलारी, बेरला, जशपुरनगर, सरायपाली, रायपुर, दुर्ग, तमनार, बसना, साजा, मोहला, अकलतरा, तिल्दा में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें