फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार, 5 दिन बाद 3 डिग्री बढ़ेगा पारा, तिल्दा रहा गर्म

Thu, 25 Apr 2024 11:25 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्रदेश में आगमी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। साथ ही दो दिनों तक गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप और गर्मी के बीच मौसम खुशनुमा हो रहा है। मौसम बदलते ही तेज हवा और हल्की बारिश हो रही है। आज गुरुवार को भी प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि पांच-छह जिलों में अभिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगमी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। साथ ही दो दिनों तक गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलवा हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। 

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान तिल्दा में 41.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। शाम के समय यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें