फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushasan tihar: सुकमा के तोंगपाल में लगी चौपाल, सीएम साय ने दी 16 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

Fri, 30 May 2025 03:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/सुकमा

सार

CG sushasan tihar 2025: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल में सुशासन तिहार के तहत शुक्रवार 30 मई को सीएम विष्णुदेव साय की चौपाल लगी।
विज्ञापन
सुकमा के तोंगपाल में लगी सीएम साय की चौपाल (फाइट फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG sushasan tihar 2025: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल में सुशासन तिहार के तहत शुक्रवार 30 मई को सीएम विष्णुदेव साय की चौपाल लगी। समाधान शिविर में अपने मुखिया के स्वागत में भारी जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पारम्परिक नृत्य करते हुए लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने  16 करोड़ 25 लाख अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सीएम ने शिविर में आमजनों से योजनाओं को लेकर चर्चा की। सुशासन तिहार में समस्याओं का समाधान होने पर लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन


सीएम साय ने इस मौक पर स्टालों का अवलोकन कर शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कुकानार  से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण हेतु 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से किस्टारम  4.50 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 52लाख 41 हजार, एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किमी सड़क के लिये  1 करोड़ 24 लाख 61 हजार, एल 67 मुकरम से तोंगपल्ली 5 किमी सड़क के लिये 1 करोड़ 24 लाख 13 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है । इसके अलावा गादीरास से मानकापाल 12 किमी सड़क, 13 नग पुल पुलिया निर्माण के लिये  6 करोड़ 86 लाख 15 हजार, सुकमा दंतेवाड़ा 23 किमी से कासरगुड़ा 2 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण किया गया । 


तोंगपाल में मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा-
  • कावराकोपा में पुलिया निर्माण के लिये 35 लाख
  • जैमर में पुलिया निर्माण के लिये 35 लाख हमीरगढ़ में सामाजिक भवन के लिये 30 लाख 
  • टहकवाडा में एक पुल-पुलिया के लिये 35 लाख 
  • तोंगपाल में समूह के लिए प्रशिक्षण केंद्र के लिये 25 लाख
  • मारेंगा में सी सी सड़क के लिये 16 लाख 
  • एलेननार में पंचायत भवन 25 लाख और पुलिया के लिये 3.50 लाख
  • धोबनपाल देवगुड़ी में बाउंड्री वाल के लिये 10 लाख
  • सीतापाल के स्कूल में बाउंड्री वाल के लिये 8 लाख
  • .वारदेरास  में पुलिया के लिये  16 लाख 
  • झीरम व्यपवर्तन योजना के लिये 32 करोड़ 50 लाख
  • सुकमा दंतेवाड़ा मार्ग के लिये 230 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें