भारत रत्न और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का पूरा परिवार छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचा। मंगलवार की दोपहर में उनका पूरा परिवार मुंगेली स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व के बम्हनी गांव पहुँचा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
बेटी सारा तेंदुलकर के साथ डॉ अंजलि तेंदुलकर ने बैगा आदिवासी परिवार से भेंट मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला
बेटी सारा तेंदुलकर के साथ डॉ अंजलि तेंदुलकर ने बैगा आदिवासी परिवार से भेंट मुलाकात की। इस दौरान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार बैगा परिवार से बातचीत की।
विज्ञापन
3 of 4
विभिन्न विषयों में स्थानीय लोगों से की चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान गांव में संचालित फुलावारी केंद्र का अवलोकन किया। वहीं ट्रायबल बच्चों के शिक्षा , स्वास्थ और पोषण की चर्चा की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार मंगलवार की सुबह 5:30 बजे पहुंचा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया।
परिवार ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। इ
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया तेंदुलकर ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों के जीवन, रहन-सहन और भाषा शैली को करीब से देखने और समझने की कोशिश की।