फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रमन सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- सरकार बदल गई, अब करना पड़ेगा छत्तीसगढ़ के हित में काम

Wed, 06 Dec 2023 04:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

उन्होंने कहा कि अब तो जनता ने भी अपना फैसला दे दिया है अब भ्रष्टाचार अधिकारियों को यह चेतावनी है कि उन्हें व्यक्ति विशेष को छोड़कर जनता के लिए काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
डॉ रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सत्ता हासिल कर ली है। इसके बाद प्रदेश में सीएम चेहरे को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट लिखा है। उन्होंने इसमें लिखा है कि सूत्रों से मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्वपूर्ण फाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं। जो की पूर्णतः अनुचित है 

विज्ञापन


डॉ रमन सिंह ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ अधिकारी वित्तीय समेत अन्य विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों को 3 तारीख की बैक डेट अंकित कर बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो जनता ने भी अपना फैसला दे दिया है अब भ्रष्टाचार अधिकारियों को यह चेतावनी है कि उन्हें व्यक्ति विशेष को छोड़कर जनता के लिए काम करना पड़ेगा। 

पिछले धान के बोनस बकाया पर रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में सभी वर्गों के हित में वादा किया है और भाजपा की सरकार उन सभी को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित होगी। बीते दिनों एक्स पर  चेतावनी देते हुए लिखा कहा कि अधिकारी को बताना चाहता हूं कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नहीं सरकार का गठन नहीं होता तब तक  ऐसे किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें