फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: पूर्व मेयर ढेबर ने मीनल पर कसा तंज; बोले- अभिमन्यु की तरह हो रही घेराबंदी, जब नेता प्रतिपक्ष थीं तब...

Tue, 11 Feb 2025 08:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ में की राजधानी रायपुर में नगर निगम का चुनाव खत्म हो चुका है। इसी बीच मीडिया से चर्चा में पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे पर तीखा तंज कसते हुए उन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
पूर्व मेयर एजाज ढेबर, बीजेपी मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Politics: छत्तीसगढ़ में की राजधानी रायपुर में नगर निगम का चुनाव खत्म हो चुका है। इसी बीच मीडिया से चर्चा में पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे पर तीखा तंज कसते हुए उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मीनल चौबे जब नेता प्रतिपक्ष और डेढ़ साल से बीजपी सरकार में थीं, तब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर क्यों चुप रही? उस समय वो आटा गूंथ रही थीं या रोटी बना रही थीं? उस समय सवाल क्यों नहीं उठाये। चुनाव देख इस तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी लाभ लेने के लिये उनके खिलाफ महाभारत के अभिमन्यु की तरह घेराबंदी की जा रही है। 

विज्ञापन


पूर्व महापौर ने कहा कि मीनल मेयर के लिये चुनाव लड़ रही हैं तो आरोप लगा रही हैं, जब वो नेता प्रतिपक्ष थीं और बीजेपी सरकार में रहीं, तब उन्होंने भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं करवाई? क्या उस समय वो आटा गूंथ रही थीं या रोटी बना रही थीं? या कपड़ा धोने में मस्त थीं? पिछले पांच साल नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उन्होंने क्या किया है। पांच साल के अंदर भी कोई जांच नहीं करा पाई। प्रदेश में डेढ़ साल से बीजेपी की सरकार है और वो नेता प्रतिपक्ष रही तो जांच करा लेना चाहिये था। 

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन धमकी-चमकी देने में लगा है। हमारे पांच आदमी और अभिकर्ताओं को उठा लिया गया है। धमकी दी गई है कि यदि कही दिखे तो भी उठा लिए जाएंगे। रायपुर में गुंडाराज चल रहा है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है पर अति का अंत जरूर होता है। मतदान को लेकर दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस अधिकांश सीटें जीत रही है। उनके और उनकी पत्नी के दोनों वार्ड में जीत तय होनी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें