फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: राजधानी में कनपटी पर बंदूक टिकाकर 60 लाख रुपये की डकैती, आर्मी ड्रेस पहनकर घर में घुसे, बोले- लाल सलाम...

Tue, 11 Feb 2025 07:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मतदान के दौरान दिन दहाड़े डकैती का मामला सामने आया है। पूरे परिवार को बंधक बनाकर 60 लाख रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं। इतना ही नहीं बदमाशों खुद को 'लाल सलाम का गैंग' बताया। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में शहर के बीचों-बीच मतदान के दौरान दिन दहाड़े एक घर में आर्मी ड्रेस में आरोपी घुस गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने परिवार वालों को हथियार दिखाकर डराने लगे। इसके बाद डकैतों ने परिवार वालों को हथियार के दम पर बंधक बनाया। फिर 60 लाख रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर घटनास्थल पहुंच गए। वहीं पुलिस शहर में नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के अनुपम नगर का मामला है। पीड़ित मनोहर वेणु ने बताया कि अपनी जमीन बेचकर 60 लाख रुपये नगद रकम घर पर रखे थे। इसी बीच चार डकैत आर्मी ड्रेस पहनकर घर में जबरदस्ती घुस गए। इस दौरान परिवार के लोगों को बंधक बना लिया और पिस्टल कनपट्टी पर टिका दी। इसके बाद घर में रखे 60 लाख रुपये रकम की डकैती कर फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, अनुपम नगर में डकैत कार से पहुंचे थे। कार से उतरते हुए चार डकैत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इनके साथ एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेम वेल्लू (71), रजनी वेल्लू(67) और मनोहर वेल्लू (70) को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल बताया कि डकैती की सूचना मिली है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। डॉग स्कॉड की टीम पहुंच गई है। शहर के बॉर्डर पर नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें