फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Nikay Chunav Result: प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी ने की जीत हासिल, कांग्रेस का हुआ सूपड़ा साफ

Sat, 15 Feb 2025 03:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है। सभी नगर निगमों में शुरूआती दौर से ही बीजेपी का दबदबा रहा है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगम में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है। सभी नगर निगमों में शुरूआती दौर से ही बीजेपी का दबदबा रहा है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगम में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। नगर निगम रायपुर, रायगढ़, चिरमिरी, राजनांदगांव, अंबिकापुर, धमतरी, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग और जगदलपुर के महापौर के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी जीत दर्ज कर चुकी है।  
विज्ञापन




नगर निगम अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर में महापौर के पद के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ। इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे। वहीं इन सभी नगर निगमों में बीजेपी बढ़त बनाई हुई है। 
विज्ञापन


जानिए कौन-कहां से कितने वोट से जीते 

रायपुर नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी मिलन चौबे
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे
 1 लाख 20 हजार से अधिक वोटो से जीती बीजेपी

रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान जीते
34365 वोट से भाजपा की जीत

बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
66,179 वोट से भाजपा की जीत




दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
67 हजार वोट से भाजपा की जीत

चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
6 हजार वोट से भाजपा की जीत

धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
34085 वोट से भाजपा की जीत

कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
52 हजार वोट से भाजपा की जीत




राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
41138 वोटों से भाजपा जीती

जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडे
8683 वोट से भाजपा जीती

अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत 
11,063 वोट से भाजपा जीती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें