रायपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है। भाजपा महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे एक लाख 20 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की हैं। वहीं प्रदेश के 10 नगर निगमों में महापौर के पद पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा है। 10 में से 8 नगर निगम में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। नगर निगम रायपुर, रायगढ़, चिरमिरी, राजनांदगांव, अंबिकापुर, धमतरी, बिलासपुर और जगदलपुर के महापौर के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी जीत दर्ज कर चुकी है।
नगर निगम अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर में महापौर के पद के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ। इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे। वहीं इन सभी नगर निगमों में बीजेपी बढ़त बनाई हुई है।
जानिए कौन-कहां से कितने वोट से जीते
रायपुर नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे
1 लाख 20 हजार से अधिक वोटो से जीती बीजेपी
रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान जीते
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत
बिलासपुर नगर निगम
बीजेपी महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी
66071 मतों से जीती भाजपा
चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
6 हजार वोट से भाजपा की जीत
धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
34085 वोट से भाजपा की जीत
जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडे, 8683 वोट से भाजपा जीती
राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव, भाजपा जीती
अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत भाजपा जीती