फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Nikay Chunav: डिप्टी सीएम अरुण साव ने सपरिवार किया मतदान, कहा- सभी नगरीय निकायों में खिलेगा कमल

Tue, 11 Feb 2025 02:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Nikay Chunav 2025:  छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में सपरिवार नगर निगम के विकास के लिए मतदान किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अरुण साव ने सपरिवार किया मतदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Nikay Chunav 2025:  छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में सपरिवार नगर निगम के विकास के लिए मतदान किया। वोटिंग के बाद साव ने नगरीय निकाय के सभी सम्मानित मतदाता भाइयों और बहनों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र का महापर्व है, प्रत्येक नागरिकों का मतदान एक बड़ा अधिकार है। इस मताधिकार का प्रयोग करने अपने घरों से निकले और मतदान अवश्य करें। 

विज्ञापन




साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शहरों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए अटल विश्वास पत्र जारी किया है, जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला है। शहरों के विकास का समग्र योजना अटल विश्वास पत्र में बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, 173 नगरीय निकायों में वोटिंग हो रही है। प्रदेश के 10 नगर निगम, 39 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत में मतदान हो रहे हैं। साव ने दावा करते हुए कहा कि केवल भाजपा ही प्रदेश के शहरों का विकास करेगी। महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशियों को कमल का बटन दबाकर जिताएं। इससे शहर स्वच्छ और सुंदर बनेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें