छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं ने सपरिवार मतदान किया है। प्रत्याशी समेत विधायक, मंत्री सभी ने मतदान किया है। रायपुर नगर निगम की भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे जी ने सपरिवार मतदान किया।

विज्ञापन
नगरीय निकाय चुनाव-2025 के तहत बाल मंदिर, रायगढ़ मतदान केंद्र क्रमांक 62 में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने सपरिवार मताधिकार का उपयोग कर मतदान किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव परिवार संग पहुंचे मतदान केंद्र, आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर मतदान किया।
नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सह परिवार मतदान किया। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने और विकास के लिए मतदान करने की अपील की।
नगरीय निकाय चुनाव-2025 के तहत रायगढ़ नगर निगम के भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने सपरिवार शासकीय प्राथमिक शाला सोनूमुड़ा में मतदान किया।
नगरीय निकाय चुनाव-2025 के तहत बिलासपुर नगर निगम के भाजपा के महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी ने सपरिवार शंकर नगर, उच्च माध्यमिक शाला, बूथ नं. 05 में मतदान किया।