फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने सपरिवार किया मतदान, जनता से की ये अपील

Tue, 11 Feb 2025 12:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने राजधानी रायपुर के भीमराव अम्बेडकर वार्ड मोवा में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया।
 
विज्ञापन
सुशील आनंद शुक्ला ने रायपुर के भीमराव अम्बेडकर वार्ड मोवा में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने राजधानी रायपुर के भीमराव अम्बेडकर वार्ड मोवा में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में चुनाव करने के लिये आग्रह किया। 

विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने चर्चा में उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सभी निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों पूरी आक्रमकता से अपना चुनाव अभियान चलाया है।

छत्तीसगगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन ने कहा कि हमारे सभी वरिष्ठ नेतागण प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सड़क मार्ग से हेलीकाप्टर से दौरा कर जनता के बीच गये। कांग्रेस के पक्ष को रखा पूरी कांग्रेस एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ी। इसके विपरीत सत्तारूढ़ भाजपा बिखरी हुई दिख रही थी। उसके वरिष्ठ नेतागण चुनाव प्रचार की सिर्फ औपचारिकता कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री साय के जगदलपुर, रायपुर में रोड शो को जनता ने नकार दिया। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक वर्ष की नाकामियों और वादाखिलाफी पर लड़ा गया था। सरकार के पास अपनी उपलब्धियों को बताने के लिये कुछ भी नहीं है। हमारे पास जनता को बताने के लिये सरकार की नाकामियों की लंबी सूची है। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार से अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें