फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: सुशील आनंद ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, शुक्ला ने कहा - बीजेपी के दिग्गज नेता हार रहे चुनाव

Wed, 29 Nov 2023 05:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG News: सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि तीन दिसंबर को जैसे ही चुनाव परिणाम आएगा भाजपा के अनेक दिग्गज नेता धाराशायी हो जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा बुरी तरह से चुनाव हारने वाली है। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए 3 दिसंबर को मतगणना होगी। आने वाले रिजल्ट को लेकर राजनीतिक पार्टी के नेता हार जीत का दावा कर रहे हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि तीन दिसंबर को जैसे ही चुनाव परिणाम आएगा भाजपा के अनेक दिग्गज नेता धाराशायी हो जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा बुरी तरह से चुनाव हारने वाली है। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि भाजपा के अनेकों दिग्गज नेता रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अरुण साव, नारायण चंदेल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, राजेश मूणत जैसे नेता चुनाव हार रहे हैं। चुनाव मे भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेताओं पर उनके आलाकमान ने भी भरोसा नहीं जताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूरे चुनाव में भाजपा में छत्तीसगढ़ का एक भी ऐसा नेता नहीं था, जिसने पूरे राज्य में चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया हो।  सारे के सारे दिग्गज भाजपाई अपने ही सीटों पर फंसे पड़े थे।

उन्होंने बीजेपी के सभी दिग्गज नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तो पूरे चुनाव प्रचार के दौरान अपनी विधानसभा से बाहर निकलने कि हिम्मत नहीं दिखा पाए। अजय चंद्राकर जैसे बड़बोले नेता कुरुद में चुनाव हार रहे हैं। आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के विपरीत कांग्रेस मजबूती से अपने राज्य के नेतृत्व को आगे कर चुनाव लड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे राज्य कि सभी 90 विधानसभा क्षेत्रो में धुंआधार सभा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के अकेले नेता थे, जिनकी प्रचार में पूरे प्रदेश में मांग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें