फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मंत्री रामविचार ने किया प्रयास आवासीय कन्या विद्यालय का निरीक्षण, कहा- जल्द बनेगा नवीन कंप्यूटर लैब

Sat, 03 Feb 2024 11:19 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मंत्री रामविचार नेताम ने राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्रयास आवासीय कन्या विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय विद्यालय के एक-एक कक्ष का अवलोकन किया।
विज्ञापन
मंत्री रामविचार ने किया प्रयास आवासीय कन्या विद्यालय का निरक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्री रामविचार नेताम ने राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्रयास आवासीय कन्या विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय विद्यालय के एक-एक कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान आवासीय विद्यालय के भोजन कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए तैयार भोजन को चखकर गुणवत्ता का परीक्षण किया और भोजन व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मंत्री नेताम ने बच्चों की कम्प्यूटर लैब की मांग पर तत्काल नवीन कम्प्यूटर लैब की स्वीकृति प्रदान की। 
विज्ञापन


मंत्री नेताम ने बच्चों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मौके पर आवासीय विद्यालय परिसर में बॉस्केट बॉल कोर्ट बनाने की स्वीकृति भी प्रदान की। इसके अलावा विद्यार्थियों में सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ाव के लिए विद्यालय में जल्द ही संगीत-उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान चर्चा में अधिकारियों ने बताया कि प्रयास आवासीय कन्या विद्यालय रायपुर में पिछली सरकार ने अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के लिए 10-10 सीट आरक्षित किए गए हैं, जो हर वर्ष खाली रह जाता है। इस पर कहा कि सीट खाली नहीं जानी चाहिए, यदि इन वर्गों के विद्यार्थी नहीं मिलते हैं, तो जरूरतमंद अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को चक्रिय और मेरिट क्रम में एडमिशन दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें