फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सुबोध कुमार सिंह के बाद अब आईएएस अमित कटारिया को भी मिली ये अहम जिम्मेदारी; सीएम के सचिव बने मुकेश बंसल

Sun, 22 Dec 2024 04:39 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

IAS Amit Kataria and Mukesh Bansal: आईएएस सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाये जाने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर एक अहम नियुक्ति की है।
विज्ञापन
IAS अमित कटारिया और अमित बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAS Amit Kataria and Mukesh Bansal: आईएएस सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाये जाने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर एक अहम नियुक्ति की है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं आईएएस मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। बंसल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


कटरिया के पदभार संभालने के साथ ही आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त पदभार से मुक्त कर दिये जायेंगे। इससे पहले आईएएस सुबोध सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था। अब मुकेश बंसल की नियुक्ति सचिव के रूप में हुई है। इससे पूर्व सीएम सचिवालय में राहुल भगत, पी दयानंद और बसव राजू मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने सुबोध सिंह और मुकेश बंसल की नियुक्ति करते हुए अपने सचिवालय को काफी मजबूत कर लिया है। सुबोध सिंह और मुकेश बंसल अपने बेहतर कार्य करने की वजह से जाने जाते हैं। वो पहले भी प्रदेश में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें