फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: भारत रत्न से सम्मानित हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Sun, 31 Mar 2024 03:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
भारत रत्न से सम्मानित हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम साय ने बधाई संदेश में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके निवास स्थल जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। संपूर्ण देश आडवाणी के भारत रत्न से सम्मानित होने पर गौरवान्वित है।
विज्ञापन


देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें