भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रसन्नता जाहिर की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीएम साय ने बधाई संदेश में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके निवास स्थल जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। संपूर्ण देश आडवाणी के भारत रत्न से सम्मानित होने पर गौरवान्वित है।
विज्ञापन
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे।