फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: गौ तस्करी मामले में दो युवकों की मौत की होगी जांच; 14 सदस्यीय एसआईटी की टीम गठित

Sun, 09 Jun 2024 04:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के आंरग थाना अंतर्गत महासमुंद-रायपुर बार्डर पर महानदी के पुल के पास हुये घटना जिसमें दो युवक चांद खान और गुड्डू खान दोनों की मौत हो गई थी। दोनों यूपी के रहने वाले थे। इसके जांच के लिए पुलिस प्रशासन ने टीम गठित की है।
विज्ञापन
गौ तस्करी मामले में दो लोगों की मौत की होगी जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के आंरग थाना अंतर्गत महासमुंद-रायपुर बार्डर पर महानदी के पुल के पास हुये घटना जिसमें दो युवक चांद खान और गुड्डू खान दोनों की मौत हो गई थी। दोनों यूपी के रहने वाले थे। इसके जांच के लिए पुलिस प्रशासन ने टीम गठित की है। इस टीम में 14 लोग शामिल हैं। जिन्होंने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घट्न के दौरान दो युवक चांद खान और गुड्डू खान दोनों की मौत हो गई थी। इसमें एक का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में और दूसरे का महासमुंद में कराया गया। मर्ग जांच और शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधार पर प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 

उपरोक्त प्रकरण में आये तथ्यो के संबंध में सुक्ष्म विवेचना, आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण कीर्तन राठौर के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, सीएसपी माना लंबोदर पटेल, थाना प्रभारी आंरग सत्येन्द्र श्याम, थाना प्रभारी मंदिरहसौद सचिन सिंह, सायबर सेल प्रभारी परेश पाण्डेय सहित 14 सदस्य है। टीम की ओर से घटना के समस्त पहलुओं पर बारीकी से विवेचना शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें