CM vishnudeo Sai on New Jalpaiguri railway accident : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए रेल हादसे पर दुख जताया है। घटना में मृत लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
CM vishnudeo Sai on New Jalpaiguri railway accident : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए रेल हादसे पर दुख जताया है। घटना में मृत लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि "पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए रेल हादसे की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। घटना स्थल पर रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
सहायता राशि में बढ़ोत्तरी की घोषणा
पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। रंगापानी और निजबाड़ी के पास हुए हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं। इस हादसे में 15 लोगों की मौत और 60 लोग घायल हुए हैं। रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हादसे के पीड़ितों को दी जाने वाले अनुग्रह राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। इसमें मरने वाले के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5-2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल होने वालों को 50-50 हजार सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
रेल हादसे में बचाव अभियान पूरा
रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है। इस हादसे में सिग्नल की अनदेखी करने वाले मालगाड़ी के चालक और सहायक चालक के साथ कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की भी मौत हुई है। कंचनजंगा एक्सप्रेस का अप्रभावित हिस्सा मालदा टाउन की ओर रवाना हो गया है। यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया है और रेलवे ट्रैक की सफाई का काम जारी है।
रक्षा मंत्री ने भी हादसे पर जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा- पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुए रेल हादसे से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।