फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा का बताया फुल फॉर्म; सुनकर चौंक जाएंगे आप

Thu, 04 Apr 2024 02:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

टीएस सिंहदेव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा का फुल फॉर्म बताया है। उन्होंने लिखा कि पिछले दस सालों से जिसे हम वाशिंग मशीन समझ रहे थे, वह तो पूरी लॉन्ड्री सर्विस निकली। उन्होंने भाजपा का मतलब भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी बताया है।
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव कको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। इस ट्वीट पर उन्होंने भाजपा का फुल फॉर्म बताया है। 
विज्ञापन


टीएस सिंहदेव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा का फुल फॉर्म बताया है। उन्होंने लिखा कि पिछले दस सालों से जिसे हम वाशिंग मशीन समझ रहे थे, वह तो पूरी लॉन्ड्री सर्विस निकली। उन्होंने भाजपा का मतलब भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी बताया है। 

प्रधानमंत्री जिनको देश में घूम-घूम कर भ्रष्टाचारी बताते हैं, फिर अपनी ईडी और सीबीआई की छड़ी घुमाते हैं। इसके बाद सभी भ्रष्टाचार के दागी नेता अचानक बेदाग हो जाते हैं। उनके खिलाफ सबसे ज्यादा नारे लगाए, सत्ता के लालच में उनपर ही फूल बरसाए।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि 25 ऐसे विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया, जिनके ऊपर लगातार आरोप लगते रहे, मुकदमें डलते रहे और पार्टी बदलते ही अचानक वो मुकदमें रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें