फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ से मवेशियों की तस्करी कर ले जा रहे थे ओडिशा,पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 03:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी का मामला सामने आया है। आरोपी अवैध तरीके से मवेशियों को वाहन में भरकर छत्तीसगढ़ से ओडिशा ले जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी का मामला सामने आया है। आरोपी अवैध तरीके से मवेशियों को वाहन में भरकर छत्तीसगढ़ से ओडिशा ले जा रहे थे। घटना को अंजाम देने वाले दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


नेशनल हाइवे से ओडिशा की तरफ जा रहे वाहन में अवैध तरीके से मवेशी की तस्करी कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को  मिली। इसके बाद पुलिस ने स्टेडियम चौक के आगे हाईवे पर घेराबंदी की। मुखबिर के बताए वाहन वहां पहुंचा तो पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान वाहन की जांच की गई। जांच में पाया गया कि वाहन में मवेशी भरे हुए थे।

आरोपी मवेशियों को वाहन में भरकर छत्तीसगढ़ से ओडिशा ले जा रहे थे। आरोपियों के पास इस संबंध में कागजात नहीं था। इस दौरान पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मवेशियों से भरे वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में बुधवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश मुज्जफरनगर निवासी वकील अहमद और बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सुरेश राय को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें