फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: 60 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, सुविधाओं का लाभ उठा रहे लोग

Fri, 16 Feb 2024 05:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

16 फरवरी की स्थिति में 60 लाख 19 हजार 196 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग की ओर से दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का काम 25 जनवरी से जारी है। 16 फरवरी की स्थिति में 60 लाख 19 हजार 196 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग की ओर से दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के की ओर से खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। 

हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in  से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाइल नहीं है या जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें