फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट लाइट से रौशन होगी नई विधानसभा: 700 वाहनों की रहेगी पार्किंग; बस्तर आर्ट और 3डी पेंटिंग से सजेंगे हाल

Thu, 01 Aug 2024 05:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG New Assembly: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में नवीन विधानसभा भवन, विधायक विश्रामगृह, विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवासों का निर्माण कार्य जोरों पर हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट लाइट से रौशन होगी नई विधानसभा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG New Assembly: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में नवीन विधानसभा भवन, विधायक विश्रामगृह, विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवासों का निर्माण कार्य जोरों पर हैं। मंत्री रामविचार नेताम नये आवास में गृह प्रवेश भी कर चुके हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज गुरुवार को निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन, विधायक विश्रामगृह और विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बन रहे आवासों की प्रगति की समीक्षा की। 
विज्ञापन




बैठक में विधानसभा निर्माण की प्रगति, वर्तमान स्थिति, समस्याएं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। नवीन विधानसभा भवन में स्मार्ट लाइट की व्यवस्था की जायेगी। जहां-जहां रात में प्रकाश की आवश्यकता कम हो वहां आटोमेटिक लाइट बंद हो जायेगी।  मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवीन विधानसभा में बनने वाले गॉर्डन का डिजाइन, कलर पेंटिंग आदि के अनुमोदन के लिए विधानसभा को भेजा जाए। विधानसभा में 700 वाहनों की पार्किंग की जगह बनाई जायेगी। विधानसभा सौर ऊर्जा से संचालित हो इसके लिए सोलर पैनल शिफ्ट हो गये हैं। विधानसभा भवन के हॉल को छत्तीसगढ़ के संस्कृति, 3डी पेंटिंग, दरवाजाों पर कलाकृति, बस्तर आर्ट, जशपुर आर्ट, एलईडी से प्रदर्शिनी आदि से सुसज्जित किया जायेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सेक्टर-25 में बन रहा नवीन विधायक विश्राम गृह 
नवीन विधायक विश्राम गृह का निर्माण नवा रायपुर के सेक्टर-25 में ग्राम राखी में 44.67 एकड़ भूमि में किया जा रहा है। विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास के लिए नवा रायपुर में स्थित सेक्टर-31 में भूमि का चयन किया गया हैं। मुख्य सचिव ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार निर्धारित समय में काम पूरा करने कहा है। संसदीय कार्य सचिव और विधानसभा सचिव को संयुक्त रूप से निर्माण स्थल का निरीक्षण करने कहा है। मुख्य सचिव ने कहा की निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सम्पन्न किया जाये। 



बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., वन एवं पर्यावरण सचिव आर. संगीता, सचिव संसदीय कार्य एस. प्रकाश, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें