फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Naxalites: छत्तीसगढ़ के 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर, 16 महिला नक्सली भी शामिल

Sat, 15 Mar 2025 05:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर

सार

CG Naxalites News: नक्सलियों को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में पुलिस के सामने सरेंडर किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Naxalites News: नक्सलियों को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में पुलिस के सामने सरेंडर किया है। भद्राद्री कोतागुडेम जिले में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। कोतागुडेम एसपी कार्यालय में मल्टी जोन एक आईजी की मौजूदगी में 64 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें कई कैडर के माओवादी मौजूद हैं। ये नक्सली बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिलों के अलग-अलग बटालियन के सदस्य बताये जा रहे हैं। 

विज्ञापन











आत्मसमर्पित नक्सलियों में से 16 महिलाएं भी शामिल हैं। इन नक्सलियों एक साथ मुख्यमार्ग पर लौटने का फैसला लिया है।  पिछले तीन महीन में करीब 122 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें डवीसीएम, एसीएम, जन मिलिशिया सदस्य, पार्टी सदस्य, पीपीसीएम की 16 महिलाओं सहित कुल 64 नक्सलियों ने मुख्यधारा से जुड़े हैं। राज्य सरकार ऐसे नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत हर तरह से मदद कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तेलंगाना पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। प्रेस वार्ता में रेंज आईजी चंद्रशेखर रेड्डी, एसपी रोहित राज, भद्राचलम एएसपी और अन्य अधिकारी शामिल रहे।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें