फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: मंत्री लक्ष्मी राजवाडे और  कृषि मंत्री राम विचार ने सपरिवार किया मतदान, नेताम बोले- अबकी बार 400 पार

Tue, 07 May 2024 04:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सातों सीटों पर जारी है। राज्य के मंत्री और विधायकगण पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। सभी अपने सपरिवार समेत मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री लक्ष्मी राजवाडे और कृषि मंत्री राम विचार ने सपरिवार किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सातों सीटों पर जारी है। राज्य के मंत्री और विधायकगण पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। सभी अपने सपरिवार समेत मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इससे मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे ने पति ठाकुर राम राजवाडे और अपने परिवार के साथ गृहग्राम बीरपुर बूथ क्रमांक 244 जिला- सूरजपुर में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के साथ साथ भाजपा प्रत्याशी के भारी बहुमत से जीत का विश्वास जताया। 

दूसरी ओर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने उनकी पत्नी पुष्पा नेताम और परिवार सहित सनावल (बलरामपुर) के अपने बूथ में वोट किया। उन्होंने वोटिंग साइन दिखाते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अबकी बार चार सौ पार के नारे के साथ भाजपा प्रत्याशी के विजय का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें