फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Loksabha Election: बस्तर सीट से 11 उम्मीदवारों का नामांकन मान्य, दूसरे चरण के लिए पहला दिन नहीं आया नामांकन

Fri, 29 Mar 2024 11:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के केवल बस्तर संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को चुनाव होगा। इसके लिए कुल 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं।
विज्ञापन
ग्राफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के केवल बस्तर संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को चुनाव होगा। इसके लिए कुल 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। इस सीट के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें से 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र मान्य पाया गया है। साथ ही 30 मार्च तक नाम वापस कराया जा सकता है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए अब 11 प्रत्याशी शेष हैं। प्रथम चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 मार्च है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे चरण अंतर्गत महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। द्वितीय चरण के लिए 4 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी और 8 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। द्वितीय चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें