फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Loksabha Election: रायपुर में इस जगह पर आज हो रहा लोकसभा चुनाव!, कल भी वोट डाल सकेंगे पुलिस ऑफिसर्स

Sat, 27 Apr 2024 12:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में 27 और 28 अप्रैल को पुलिस सेनानी पोस्ट बेलेट से मतदान करेंगे। इसके लिए टॉउन हॉल और पुलिस लाइन में मतदान सुविधा केंद्र बनाया गया है। यह मतदान सुविधा केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में 27 और 28 अप्रैल को पुलिस सेनानी पोस्ट बेलेट से मतदान करेंगे। इसके लिए टॉउन हॉल और पुलिस लाइन में मतदान सुविधा केंद्र बनाया गया है। यह मतदान सुविधा केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। इसके लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पोस्टल बैलेट मतदान दलों को रवाना किया।

विज्ञापन


कलेक्टर ने पुलिस और नगर सैनिक मतदान दल को रवाना किया है। कलेक्ट्रेक्ट परिसर स्थित टाउन हॉल में मतदान सुविधा केंद्र बनाया गया है। साथ ही पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में मतदाता सुविधा केंद्र बनाया गया है। यहां पर धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, आरंग, अभनपुर और बलौदाबाजार विधानसभा के मतदाता मतदान कर सकेंगे। 

उन्होंने मतदान दलों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही दल को रवाना करने से पहले गुलाब फुल देकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, नोडल अधिकारी बृजेश सिंह, एसडीएम नंदकुमार चौबे समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें