फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Loksabha Election: बीजपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, छत्तीसगढ़ में PM मोदी समेत ये नेता करेंगे प्रचार

Thu, 28 Mar 2024 01:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

 Chhattisgarh BJP Star Campaigners List: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजपी अध्यक्ष जेपजी नड्डा समेत कुल 40 बीजेपी नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh BJP Star Campaigners List: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कुल 40 बीजेपी नेता शामिल हैं, जो प्रदेश में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में रैली और चुनावी सभा करेंगे।

विज्ञापन


स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी, अर्जुन मुंडा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद मनोज तिवारी, सतपाल महाराज, नितिन नबीन, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। 

छत्तीसगढ़ बीजेपी से इन दिग्गज नेताओं को मिली जगह 
इस सूची में छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री ओपी चौधरी, धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, लता उसेंडी, मंत्री रामविचार नेताम, विक्रमदेव उसेंडी, मोहन मंडावी, दिनेश कश्यप, महेश गागड़ा, गुरु बालकदास और श्रीनिवास राव के नाम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 19 अप्रैल को नक्सल प्रभावित जिला बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट पर वोटिंग होंगी। तीसरे चरण में 7 मई को प्रदेश की बची 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। छत्तीसगढ़ में कुल तीन चरणों में लोकसभा चुनाव कराये जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यहां देखें बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट- 



 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें