फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में रेंज आईजी समेत 25 जिलों के एसपी का तबादला, संतोष सिंह बने रायपुर के नए एसएसपी

Mon, 05 Feb 2024 10:50 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG IPS Transfer News: छत्तीसगढ़ में बीजपी की सरकार बनने के बाद पहली बार बड़ी संख्या में आईपीएस ऑफिसर्स का तबादला किया गया है। जिस ट्रासफर लिस्ट का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वो आधी रात जारी कर दी गई है। राज्य शासन ने रेंज आईजी समेत करीब 25 जिलों के पुलिस कप्तानों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जगह पर पदस्थ किया है।
विज्ञापन
महानदी भवन, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG IPS Transfer News: छत्तीसगढ़ में बीजपी की सरकार बनने के बाद पहली बार बड़ी संख्या में आईपीएस ऑफिसर्स का तबादला किया गया है। जिस ट्रासफर लिस्ट का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वो आधी रात जारी कर दी गई है। राज्य शासन ने रेंज आईजी और 25 जिलों के पुलिस कप्तानों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जगह पर पदस्थ किया है। गृह विभाग ने कुल 44 आईपीएस ऑफिसर्स का तबादला किया है। केंद्र से डेपुटेशन पर लौटे अमरेश मिश्रा को रायपुर संभाग का नया आईजी बनाया गया है। साल 2011 बैच के आईपीएस संतोष कुमार सिंह को रायपुर का नया एसएसपी  बनाया गया है। वहीं रायपुर के वर्तमान एसएसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल को बस्तर संभाग भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। आईपीएस दीपांशु काबरा को परिवहन विभाग से हटाकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा जशपुर के एसपी आईपीएस डी. रविशंकर को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


यहां देखें पूरी लिस्ट- 



विज्ञापन










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें