फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दूर-दराज से रायपुर आये यात्रियों के ठहरने की परेशानी खत्म; भाठागांव बस स्टैंड में बन रहा गेस्ट हाउस

Thu, 16 May 2024 01:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Guest house in Bhathagaon bus stand: दूर-दराज से रायपुर आने वाले बस यात्रियों को अब कोई परेशानी नहीं होगी। रायपुर भांठागांव स्थित नया बस स्टैंड में गेस्ट हाउस तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
भांठागांव बस स्टैंड का कलेक्टर ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Guest house in Bhathagaon bus stand: दूर-दराज से रायपुर आने वाले बस यात्रियों को अब कोई परेशानी नहीं होगी। रायपुर भाठागांव स्थित नया बस स्टैंड में गेस्ट हाउस तैयार हो रहा है। यात्रियों के थकावट से राहत मिल सकती है। गेस्ट हाउस जल्द से जल्द तैयार किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भाठागांव बस स्टैंड में तैयार हो रहे गेस्ट हाउस का निरीक्षण किए। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गेस्ट हाउस का संचालन जल्द ही शुरू करने के निर्देश दिया गया है। इससे दूर-दराज से रायपुर आने वालों को परेशानियां नहीं होगी। 

इस बस स्टैंड में बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। यात्रियों के थकावट से राहत मिल सकती है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और अन्य अधिकारी समेत कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


स्टार्टअप शुरू करने मिलेगा जगह, जल्द शुरू होगा 'आरंभ'
दूसरी ओर कलेक्टर गौरव सिंह ने जयस्तंभ चैक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के उपरी माले में तैयार हो रहे आरंभ सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सेंटर को जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही रूफटॉप का उपयोग करने आवश्यक निर्देश दिए है। स्टार्टअप शुरू करने के लिए जिला प्रशासन स्थान उपलब्ध कराएगा और इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें