भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले सभी ईवीएम की पहले स्तर की जांच 5 से 14 फरवरी तक की जाएगी। जांच को सफलतापूर्वक करने के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी जिला और उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ तकनीकी टीम का ऑनलाइन प्रशिक्षण करवाया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालयों में बैलेट युनिट, कंट्रोल युनिट और वीवीपेट की पहला स्तर जांच की जाएगी। जांच के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों को भी इस संबंध में जानकारी भेजी गई है।
उन्होंने बताया कि ऐसे विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम की जांच नहीं होगी, जहां के निर्वाचन परिणामों को लेकर न्यायालयों में मामले लंबित हैं। बाकि सभी क्षेत्रों के ईव्हीएम यूनिटों की 5 से 14 फरवरी तक जांच पूरी कर ली जाएगी।