फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election: छत्तीसगढ़ में भाजपा के सत्ता में आते ही रायपुर में चला बुलडोजर, अवैध चौपाटी पर निगम की कार्रवाई

Tue, 05 Dec 2023 03:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है। वहीं राजधानी रायपुर में अभी से बुलडोजर चलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
अवैध चौपाटी पर निगम की कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है। वहीं राजधानी रायपुर में अभी से बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। यह मामला रायपुर के मोती बाग सालेम स्कूल के पास का है, जहां निगम की टीम ने अवैध रूप से चल रही चौपाटी पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची है।
विज्ञापन


चौपाटी होने के वजह से इस इलाके में छेड़छाड़, बदसलूकी के मामले बढ़ते ही जा रहे थे। बीते दिनों सालेम स्कूल में पढ़ रही छात्राओं ने छेड़छाड़ और बदसलूकी जैसे शिकायत लेकर पहुंची हुई थी। इस तरह के शिकायत आने पर अब निगम ने सुध ली है। अवैध चौपाटी पर निगम की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची है। इसके साथ ही पुलिस छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों पर भी कार्रवाई करेगी। 

बीते दिनों सालेम गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने अवैध रूप से चल रहा चौपटी का विरोध किए थे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। निगम ने मामले में सुध लेते हुए गर्ल्स स्कूल के पास लगे अवैध दुकानों को वहां से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, यहां लगे दुकानों में किसी भी दुकानदार के पास वैध दस्तावेज नहीं था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें