फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड्गराज आप में शामिल, दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

Sat, 26 Aug 2023 11:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों में प्रवेश का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारा रियासत के राजा खड्गराज सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आज दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड्गराज आप में शामिल, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों में प्रवेश का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारा रियासत के राजा खड्गराज सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आज दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। वो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक, छत्तीसगढ़ आप उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। 

विज्ञापन




इस दौरान खड्गराज सिंह ने कहा कि वो आप की रीति-नीति और केजरीवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किए हैं। खड़गराज भाजपा की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा वो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सीनियर नेता रह चुके हैं। आदिवासी समाज में उनकी अच्छी खासी पैठ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


संजीव झा ने ली आप पदाधिकारियों की अहम बैठक
दूसरी ओर शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने रायपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीतियों पर मंथन हुआ। झा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और 'आप' की ग्राउंड लेवल की रणनीतियों पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। प्रदेश प्रभारी के साथ दिनभर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। संजीव झा के अलावा भी 'आप' के दिग्गज नेता राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार दौरा कर रहे हैं।

ये रहे मौजूद
आम आदमी पार्टी के अनुसार बैठक में छत्तीसगढ़ के कई महत्वूर्ण राजनीतिक पहलुओं पर प्रदेश प्रभारी संजीव झा और पार्टी कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। इस दौरान संजीव झा ने बूथ लेवल पर पार्टी के किए जा कार्यों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए चुनावी टिप्स भी दिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष भानूप्रकाश चंद्रा सहित प्रदेश के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें