CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर जिले के अंतर्गत सातों विधानसभा में 22 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 में 4, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 में 3, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 में 1, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 में 4, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 में 2, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 में 5, अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 में 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार अब तक कुल 45 नामांकन भरे गए हैं।
बीते दिनों गुरूवार को कुल 47 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। इनमें धरसींवा के लिए 5, रायपुर ग्रामीण के लिए 5, रायपुर पश्चिम के लिए 6, रायपुर उत्तर के लिए 3, रायपुर दक्षिण के लिए 21, आरंग के लिए 2 और अभनपुर के लिए 5 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं।
26 अक्टूबर को इन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है।
- धरसींवा से कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा
- धरसींवा से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज वर्मा
- धरसींवा से निर्दलीय प्रत्याशी रवि कुमार वर्मा
- रायपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी मोती लाल साहू
- रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा
- रायपुर ग्रामीण से निर्दलीय प्रत्याशी शिवजीत सिंह उर्फ राजसिंह
- रायपुर पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी वसीमुद्दीन
- रायपुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी सावित्री जगत
- रायपुर उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह जुनेज
- रायपुर उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी हिम्मत भाई पटेल
- रायपुर उत्तर से आप प्रत्याशी विजय गुरूबक्षाणी
- रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास
- रायपुर दक्षिण से परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया प्रत्याशी शोभा ठाकुर
- आरंग से शक्ति सेना प्रत्याशी शैलेद्र कुमार बंजारे
- आरंग से आप प्रत्याशी परमानंद जांगडे
- आरंग से बसपा प्रत्याशी संतोष मारकंडे
- अभनपुर से भाजपा प्रत्याशी इन्द्र कुमार साहू
- अभनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू