फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: रायपुर जिले में 19 नामांकन पत्र दाखिल, जानें आवेदन जमा करने वाले प्रत्याशियों के नाम

Thu, 26 Oct 2023 06:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले सात विधानसभा में 19 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। वहीं 36 नामांकन आवेदन लिए गए। अब तक रायपुर ग्रामीण में 6, रायपुर पश्चिम में 4, रायपुर दक्षिण में 2, आरंग में 3, अभनपुर में 4 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले सात विधानसभा में 19 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। वहीं 36 नामांकन आवेदन लिए गए। अब तक रायपुर ग्रामीण में 6, रायपुर पश्चिम में 4, रायपुर दक्षिण में 2, आरंग में 3, अभनपुर में 4 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इसके साथ ही धरसींवा और रायपुर उत्तर में नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया है। इस प्रकार अब तक कुल 23 नामांकन दाखिल कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रत्याशी चुनाव के लिए कुल 36 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। इनमें धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 के लिए 5 ,रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 के लिए 4, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 के लिए 6, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 के लिए 9, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 के लिए 9, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 के लिए 1 और अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 के 2 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं।


बीते दिनों बुधवार को कुल नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं

  1. रायपुर ग्रामीण से आप प्रत्याशी सुनील नायडू
  2. रायपुर ग्रामीण से भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी के प्रत्याशी संदीप तिवारी राज 
  3. रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा 
  4. रायपुर पश्चिम से भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी के प्रत्याशी विक्रम अडवानी
  5. रायपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत
  6. रायपुर पश्चिम से आप प्रत्याशी नंदन कुमार सिंह
  7. रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल
  8. रायपुर दक्षिण से निर्दलीय फहमीदा परवीन
  9. आरंग विधानसभा से शक्ति सेना के प्रत्याशी शैलेद्र कुमार बंजारे
  10. आरंग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गुरू खुशवंत साहेब
  11. अभनपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू
  12. अभनपुर विधानसभा से शक्ति सेना के प्रत्याशी बोधन लाल फरिकार 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें