फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: चुनाव को लेकर रायपुर में शराब की दुकानें बंद, बेचते पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 16 Nov 2023 11:49 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजधानी रायपुर में सभी शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है। सभी शराब दुकानों को 17 नवंबर तक बंद किया गया है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में सभी शराब की दुकानों को बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजधानी रायपुर में सभी शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है। सभी शराब दुकानों को 17 नवंबर तक बंद किया गया है। वोटिंग को ध्यान में रखते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे नरेन्द्र ने मदिरा दुकानों को बंद रखने के लिए आदेश जारी किया है। इस विषय में आबकारी विभाग ने जिला प्रशासन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को जानकारी देते हुए सभी मदिरा दुकानों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


चुनाव को देखते हुए बीते दिनों बुधवार से सभी मदिरा दुकानों को बंद कर दिया गया है। विधानसभ 2023 चुनाव को शांतिपूर्वक करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस समय में किसी भी प्रकार के अवैध शराब बिक्री करने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें देशी मदिरा दुकाने, विदेशी मदिरा दुकाने, होटलबार, असैनिक विनोदगृह भी बंद रखे जाने के आदेश दिए हैं। उक्त अवधि में मदिरा की कोई भी दुकान, रेस्ट्रोरेन्ट, होटल, क्लब और मदिरा बेचने की अनुमति नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें