'सालाना ऑडिट रिपोर्ट अब डिजिटल मोड में देनी होंगी'
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सालाना ऑडिट रिपोर्ट अब डिजिटल मोड में देनी होंगी। हर चुनाव के बाद राजनीतिक दलों को 30 दिन से 75 दिन में यह रिपोर्ट देनी होती है कि उन्होंने चुनाव में कितना खर्च किया।