फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: कांग्रेस ने पार्टी के दो नेताओं को दी नई जिम्मेदारी, इन सीटों के लिए बनाया पर्वेक्षक

Wed, 08 Nov 2023 06:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली

सार

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे को 56- सिहावा में चुनावी प्रचार प्रसार के लिए विधानसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किया है उसी प्रकार नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी को चुनाव प्रचार प्रसार हेतु 70 नवागढ़ विधानसभा में संलग्न किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने पार्टी के दो नेताओं को दी नई जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेली विधानसभा में चुनाव 17 नवंबर को होने जा रहें है जिसमें भाजपा ने पुन्नू लाल मोहले और कांग्रेस ने संजीत बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है। इसी बीच मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस के दो नेताओं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी को अलग अलग विधानसभा की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सौपी है। 

विज्ञापन

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे को 56- सिहावा में चुनावी प्रचार प्रसार के लिए विधानसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किया है उसी प्रकार नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी को चुनाव प्रचार प्रसार हेतु 70 नवागढ़ विधानसभा में संलग्न किया है।

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों नेताओं को अविलम्ब संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित पार्टी के संगठन के अधिकृत प्रत्याशीयों से सम्पर्क बनाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें