CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की पहले चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। 20 विधानसभा सीटों पर मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 22.97% मतदान हो चुका है। सभी वोटर्स वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। वहीं अब तक सबसे ज्यादा मतदान 36.10% भानुप्रतापपुर में हुआ है। इसके साथ ही सबसे कम मतदान बीजापुर में 9.11% तक ही मतदान हुआ है। फिलहाल, मतदान का सिलसिला जारी है।
सुबह 11 बजे तक इन विधानसभाओं में इतने प्रतिशत मतदान
- अंतागढ़ में 28.84 प्रतिशत
- बस्तर में 19.97 प्रतिशत
- भानुप्रतापपुर में 36.10 प्रतिशत
- बीजापुर में 9.11 प्रतिशत
- चित्रकोट में 12.30 प्रतिशत
- दंतेवाड़ा में 23.15 प्रतिशत
- डोंगरगढ़ में 21.50 प्रतिशत
- डोंगरगांव में 18.6 प्रतिशत
- जगदलपुर में 18.36 प्रतिशत
- कांकेर में 34.65 प्रतिशत
- कवर्धा में 23.5 प्रतिशत
- केशकाल में 27.63 प्रतिशत
- खैरागढ़ में 24. 73 प्रतिशत
- खुज्जी में 26.98 प्रतिशत
- कोंडागांव में 32.5 प्रतिशत
- कोंटा में 12.39 प्रतिशत
- मोहला-मानपुर में 33.33 प्रतिशत
- नारायणपुर में 21.7 प्रतिशत
- राजनांदगांव में 14 प्रतिशत
- पंडरिया में 21 प्रतिशत