फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी समर में उतरे बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेता: अमित शाह चौथी बार, तो खड़गे दूसरी बार आएंगे छत्तीसगढ़

Thu, 17 Aug 2023 01:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ पर लगातार फोकस किए हुए हैं। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। दोनों दलों के नेता पूरी तरह से चुनावी समर में कूद चुके हैं। 
विज्ञापन
अमित शाह, राहुल गांधी,मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ पर लगातार फोकस किए हुए हैं। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। दोनों दलों के नेता पूरी तरह से चुनावी समर में कूद चुके हैं। इस क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में, तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अगस्त, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2 सिंतबर और केसी वेणुगोपाल 19 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन


दोनों पार्टियों के नेता अपने-अपने नेताओं की चुनावी रैली की तैयारी में जुट गए हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चौथी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, तो वहीं खड़गे एक महीने के भीतर दूसरी बार प्रदेश आएंगे। इससे पहले वो जांजगीर चांपा में कांग्रेस के संकल्प शिविर में आए थे। 
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के सितंबर के आखिर में यानी 19 सिंतबर को आने की संभावना है। इसके अलावा केरल के वायनॉड से सांसद राहुल गांधी के सितंबर के पहले सप्ताह यानी 2 तारीख को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। 
विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा भी कांग्रेस के संकल्प शिविर में पहुंचकर नेताओं से लगातार फीडबैक ले रही हैं। दोनों नेता प्रदेश में ही डेरा जमाए हुए हैं। इसके अलावा दोनों पार्टियों का केंद्रीय नेतृत्व भी प्रदेश में पैनी नजर गड़ाए हुए हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस नेता जनता को अपने भूपेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को गिना रहे हैं, तो वहीं बीजेपी नेता मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रही है। केंद्रीय योजनाओं की सफलता गिना रही है। इस बार का चुनाव पार्टी सिंबल के अलावा प्रत्याशी चयन में भी काफी महत्वपूर्ण रहेगा। 

जानें कब, किसका छत्तीसगढ़ दौरा 

  • अमित शाह: 20 अगस्त
  • मल्लिकार्जुन खड़गे:  26 अगस्त
  • राहुल गांधी: 2 सितंबर संभावित
  • केसी वेणुगोपाल: 19 सितंबर संभावित
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें