फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: नक्सलियों की धमकी के बाद मतदान कर्मियों ने दिया जवाब, जीते प्रत्याशी से की ये अपील

Fri, 03 Nov 2023 06:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

बीजापुर में  नक्सलियों द्वारा प्रेस नोट जारी कर मतदान कर्मियों को मतपेटी और सुरक्षा बल के जवानों के साथ उनके आधार वाले इलाके में प्रवेश न करने की चेतावनी के बाद मतदान कर्मियों ने  नक्सलियों को पर्चे का जवाब दिया है। 
विज्ञापन
मतपेटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में  नक्सलियों द्वारा प्रेस नोट जारी कर मतदान कर्मियों को मतपेटी और सुरक्षा बल के जवानों के साथ उनके आधार वाले इलाके में प्रवेश न करने की चेतावनी के बाद मतदान कर्मियों ने न सिर्फ नक्सलियों को पर्चे का जवाब दिया है बल्कि राजनैतिक दलों के उन तमाम प्रत्याशियों से भी मार्मिक अपील करते हुए फेसबुक और सोशल मीडिया पर लिखा है कि कल जाना है और जाएंगे, हमारे लिए फरमान भी किया गया है कि आप ईवीएम मशीन और पुलिस कर्मियों के साथ न आएं  क्या ये संभव है? 

विज्ञापन

विज्ञापन


आगे मतदान कर्मियों ने कहा कि हम मजबूर हैं, हम प्रशासन के आगे नतमस्तक हैं, हम कुछ नहीं कर सकते, निवेदन है जीते हुए प्रत्याशी से की अगर हमको कुछ हो जाता है तो हमारे परिवार के साथ पूरा न्याय किया जाए, उनको पूरा पैसा दिलवाएं और उन्हें अनुकम्पा भी दिलाएं। हम कल जा रहे हैं अपना कर्तव्य पूरा करने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें