फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बीजेपी नेता रविंद्र सिंह के नेतृत्व में 2200 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी को जिताने का लिया संकल्प

Sun, 10 Sep 2023 09:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

बीजेपी नेता रविंद्र सिंह के नेतृत्व में रायपुर के बिरगांव मंडल के गोगांव में भाजपा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम रखा गया। इसमें करीब 2200 लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
करीब 2200 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी नेता रविंद्र सिंह के नेतृत्व में रायपुर के बिरगांव मंडल के गोगांव में भाजपा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम रखा गया। इसमें करीब 2200 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान रायपुर दक्षिण से बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरा। भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर नवप्रवेशी 2200 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस बार प्रदेश में कमल का फूल खिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को रायपुर सांसद सुनील सोनी और भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन




वहीं बीजेपी नेता रविंद्र सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़वासियों में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, गौठान घोटाला, कोल घोटाला, दो हजार करोड़ का शराब घोटाला, सीजीपीएसी स्कैम, चिटफंड, प्रॉपर्टी टैक्स, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, बेरोजगारी भत्ता आदि के खिलाफ आक्रोश है। गरीब महिलाएं अपने जमीन के पट्टे के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं। शराबबंदी का वाद करते सत्ता में आई भूपेश सरकार ने अभी तक शराबबंदी नहीं किया। सरकार के कई वादे अभी तक अधूरे हैं। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी और कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजय दिलाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व रायपुर ग्रामीण विधायक नंद कुमार साहू, संजय श्रीवास्तव,डॉ. ओम प्रकाश देवांगन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, गोगांव पार्षद नारद कौशल,खेम कुमार सेन, विक्रम ठाकुर, रायपुर ग्रामीण के चारों मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें