फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में एडवोकेट प्रीमियर लीग का समापन: महिला अधिवक्ताओं ने भी लगाए चौके-छक्के, अरुण साव ने किया सम्मानित

Mon, 21 Apr 2025 03:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Bilaspur News: बिलासपुर के मिनी स्टेडियम में जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर की आयोजित एडवोकेट प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अरुण साव ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bilaspur News: बिलासपुर के मिनी स्टेडियम में जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर की आयोजित एडवोकेट प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर साव ने एपीएल प्रतियोगिता के विजेता, उप विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ ने लगातार तीसरे साल एडवोकेट प्रीमियर लीग का शानदार आयोजन किया है। इसमें महिलाओं को भी शामिल किया गया। यह जिला अधिवक्ता संघ की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि, अधिवक्ता साथी अपने पेशे में लगातार व्यस्त रहते हैं। उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए क्रिकेट प्रतियोगिता का बेहतरीन आयोजन किया गया है। इससे अधिवक्ता साथियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें प्रोफेशन में इसका लाभ मिलेगा। 

बीकेडी टीम बनी विजेता 
प्रतियोगिता में पुरुष टीम के साथ महिला टीम ने भी भाग लिया था। महिला टीम का शानदार फाइनल मैच एस आर क्वीन और डिवाइन दिवास के बीच खेला गया, जिसमें एसआर क्वीन की टीम विजेता रही। वहीं पुरुष टीम का फाइनल मुकाबला एबी वॉरियर्स और बीकेडी जगुआर टीम के बीच खेला गया और बीकेडी टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें