Chhollywood Cinema: छत्तीसगढ़ सिनेमा यानी छॉलीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा की फिल्म सुहाग बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 18 अप्रैल को रिलीज हुई यह पारिवारिक फिल्म तीसरे दिन भी हॉउसफुल रही। बड़ी बात ये है कि भीषण गर्मी में भी लोग इस फिल्म को देखने सिनेमा हॉल तक पहुंचे।