छत्तीसगढ़ में कोरोना पर अब धीरे-धीरे लगाम लग रही है। पिछले कई दिनों से कोरोना के आंकड़े में काफी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामले सामने आया है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना पर अब धीरे-धीरे लगाम लग रही है। पिछले कई दिनों से कोरोना के आंकड़े में काफी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1 हजार 723 लोगों की सैंपल जांच की गई है। इस दौरान औसत पॉजिटिविटी दर 0.64 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा 3-3 नए मामले राजधानी रायपुर और बलौदाबाजार से सामने आए हैं। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद भी प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 124 रह गई है। वहीं महासमुंद, बिलासपुर, दुर्ग से 1-1, बलोद से 2, रायपुर, बलौदाबाजार से 3-3 नए कोरोना मरीज मिले हैं।