फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Corona: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, रायगढ़ में सबसे ज्यादा केस, प्रदेश में मिले 18 नए संक्रमित

Thu, 04 Jan 2024 12:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Corona: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। धीरे-धीरे जिलों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढती जा रही है। रोजाना सैम्पलों की जांच में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Corona: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। धीरे-धीरे जिलों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढती जा रही है। रोजाना सैम्पलों की जांच में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। रायगढ़ जिले में संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 120 है। 

विज्ञापन


प्रदेश में बुधवार को 4717 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 18 नए कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। पाजिटिविटी दर 0.38 प्रतिशत है। रायगढ़ जिले में सबसे अधिक मरीज पाए गए है। यहां बुधवार को नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7, दुर्ग में 6, कोरिया में 2, रायपुर और सारंगढ़ में 1-1 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। 

इन जिलों में कोरोना के मरीज 
अब तक प्रदेश के दुर्ग, मानपुर-मोहला-चौकी, राजनंदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़, कोरिया, सूरजपुर, बस्तर, सुकमा और कांकेर में कोरोना के संक्रमित मिले है। बाकी जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें